सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Maharajganj: घर में घुस तेंदुए ने बाप-बेटी पर किया हमला

 

घायल बाप-बेटी का चल रहा उपचार, गंभीर

वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी 

महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के मधवलिया वन रेंज से सटे किशुनपुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ एक व्यक्ति के घर मे घुस गया। तेंदुए ने पिता-पुत्री पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर मचाने के बाद तेंदुआ पास स्थित टावर की चारदीवारी के अंदर घुस गया।    घायल पिता पुत्री को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जानकारी के मुताबिक, एक तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से भटककर किशुनपुर गांव निवासी सुबास मद्देशिया (45) के घर में घुस गया। उसके कुछ देर बाद तेंदुआ घर के पीछे केले के पास चारपाई पर सोई बेटी अंबिका (18) के पास पहुंच गया।  चारपाई पर सोई अंबिका पास में अचानक तेदुएं को देख बचाने के लिए शोर मचाने लगी। तभी तेदुएं ने अंबिका पर हमला बोल दिया। वहीं बेटी अंबिका की बचाने की आवाज सुन बचाव में मौके पर पहुंचे पिता सुबास पर भी तेंदुए ने हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद तेंदुआ पास स्थित टावर के चारदीवारी के अंदर घुस छिप गया।  मधवलिया रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम रेस्क्यू करने का समान लेकर मौके पर पहुंच चुकी है। तेंदुआ लोगों की भीड़ देख बदहवास है। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के साथ तेदुएं को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं