सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Chandigarh :तेज रफ्तार कार से आए युवक को कहा-एक्सीडेंट करेगा क्या , आरोपी ने गाड़ी से कुचल डाला

आरोपी गिरफ्तार, कार पुलिस के कब्जे में 

चंडीगढ़। मामूली बहस के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गाड़ी से कुचल डाला। वारदात सेक्टर-22 में हुई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवांशहर के बंगा स्थित गांधी नंगर निवासी स्वप्न प्रीत सिंह (26) के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी शुभम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली है। सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में कैद गाड़ी नंबर और मृतक के दोस्त के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। सेक्टर-22 चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात शुभम अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में आया था। सभी शराब के ठेके के अहाते से बाहर निकल रहे थे। वहीं दिल्ली नंबर कार में सवार दो युवक ठेके पर शराब लेने आए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि वे तेज रफ्तार कार से आए और ब्रेक मारी। शुभम और उसके दोस्तों की इसी बात को लेकर उनके साथ बहस हो गई। उन्होंने कहा कि क्या एक्सीडेंट करेगा। शुभम गाड़ी के आगे खड़ा था। कुछ देर चालक ने गाड़ी रोककर रखी और कुछ ही देर बाद उसने शुभम के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। चालक ने शुभम को बोनट पर उठा लिया और काफी दूर ले जाकर नीचे फेंक दिया। शुभम के दोस्त ऑटो से शुभम को पीजीआई लेकर गए। पीजीआई से पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रविवार देर रात पीजीआई में शुभम की मौत हो गई। ओम प्रकाश ने बताया कि स्वप्नप्रीत की गाड़ी के नंबर की भी जांच की जा रही है। उसकी गाड़ी पर जो नंबर लगा है वो दिल्ली का है जबकि वह नवांशहर में रहता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं