सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गोंडा: सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

गोंडा। सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में सोमवार की भोर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचाव के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली देहात के कंधरातेजी बदवलिया निवासी शेष नारायण सोनी ने शुक्रवार को पुलिस दी गई तहरीर में कहा था कि उसकी इटियाथोक के नरौरा भर्रापुर कस्बे में सराफा की दुकान है। रात में वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस आ रहा था। रास्ते में नरौरा भर्रापुर रेलवे क्रासिंग के पहले मोड़ पर बाइक को दो बदमाशों ने गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे कनपटी पर तमंचा लगा दिया। डिग्गी में रखा सोने का जेवरात 130 ग्राम, चांदी लगभग छह किलो व 70 हजार रुपये नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। उसने शोर मचाया। जब तक लोग समझ पाते तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने इसके लिए टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पारासराय तिर्रेमनोरमा मार्ग पर घेराबंदी की। नहर के पास भोर में बाइक से आ रहे हिस्ट्रीशीटर पारसनाथ से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इसमें उसके पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपित के पास से लूट के जेवरात व नकदी के अतिरिक्त अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर दूसरे अभियुक्त की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपित पारसनाथ मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटियाथोक का रहने वाला है। इसके विरुद्ध थाने में लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं