सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बलिया:स्व० इंदिरासनी देवी के चित्र पुष्प अर्पित करते विशिष्ट जन स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक

 


स्व० इंदिरासनी देवी के चित्र पुष्प अर्पित करते विशिष्ट जन स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक
बलिया। समाजसेवी विजय प्रताप सिंह तथा उनकी माता स्व0 इंदिरासनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि सुनरसती स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को मनाई गई।इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण व गरीबों में अंगवस्त्र का वितरण भी किया गया। अमर उजाला के ब्यूरो चीफ संदीप सौरभ के पिता विजय प्रताप सिंह तथा उनकी दादी स्व0 इंद्रासनी देवी दोनों एक साथ एक साल पूर्व कोरोनावायरस की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए थे।सुनर सती स्थान स्थित हनुमान मंदिर पर स्व0 सिंह के स्मृति दिवस पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण अंचल के 500 लोगोंं के स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित इलाज एवं परामर्श तथा दवा का वितरण किया गया।गरीब व असहाय लोगों को साड़ी एवं वस्त्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों द्वारा स्वर्गीय सिंह तथा उनकी माता स्वर्गीय इंद्रासनी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह,कांग्रेसी नेता जनार्दन उपाध्याय,अबरार अहमद ,राजेश्वर सिंह,दीनानाथ सिंह, रोहित कुमार सिंह, समरेंद्र सिंह,समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,पप्पू सिंह एडवोकेट,प्रताप सिंह, गिरीजा शंकर सिंह,हरि शंकर सिंह,शमशेर सिंह,घनश्याम सिंह,अतुल लाल आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।स्वास्थ्य परीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धि रंजन,डॉ गणेश प्रसाद,डॉ एसके सिंह,डॉ दिग्विजय कुमार,डॉ रूबी कुमारी,फार्मासिस्ट सतीश चंद्र, शशिभूषण सिंह,वार्ड बॉय संजय गिरी, दिनेश यादव,अखंड ज्योति आंख अस्पताल से रमेश कुमार गुप्ता,अवनीश कुमार ओझा,गणेश पांडे,अनिकेत कुमार के साथ-साथ फार्मासिस्ट पवन कुमार राय,लैब टेक्नीशियन मुन्ना यादव, श्रीमती सुषमा पांडे तथा रंभा देवी वार्ड आया द्वारा शिविर में आए मरीजों का उपचार एवं दवा वितरण किया गया।इस दौरान विनय कुमार सिंह व संदीप सौरव द्वारा लोगों में अंगवस्त्र का वितरण किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं