सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाइक को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई कार

 

कार चालक को आई मामूली चोटें

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के अक्षयवट गांव के पास मंगलवार की भोर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई।

 जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना के भरवलिया बुजुर्ग गांव निवासी ‌अर्चना मिश्रा सीएचसी महाराजगंज में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह परिवार सहित गोरखपुर के कौड़ीराम थाना के अमारी गांव अपने बहन के यहां शादी समारोह में आई थी। शादी समारोह से लौटने के दौरान मंगलवार की भोर में स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 500 मीटर पहले ही भैरव जी रोड पर अक्षयवट गांव के पास अचानक से एक बाइक सवार बाई तरफ कार के सामने से आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ सड़क किनारे  हैंडपंप, टीन सेड तथा पेड़ को उखाड़ते हुए जयकरन गुप्ता के मकान के सामने स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। इस र्दुघटना के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे और गेट खोल कर सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक गौरव मिश्र को मामूली चोटें आई। जबकि कार में सवार बेटा आरव (9) व मेतांशू को कोई चोट नहीं आई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं