सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: केशव सिंह का पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट चैंपियनशिप में करेगे प्रतिभाग

आजमगढ़। जमालपुर बाजबहादुर के रहने वाले केशव सिंह का चयन पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम में हुआ।  केशव अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। चयन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बताते चलें कि जमालपुर बाजबहादुर के रहने वाले संजय सिंह के पुत्र केशव सिंह का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ है, जो की ओडिशा प्रदेश के कलिंगा यूनिवर्सिटी,भुबनेश्वर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। सुखदेव पहलवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले केशव सिंह गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम से खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले अंडर-14 व अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। इनके इस चयन से क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसकों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा सहित क्रिकेटर अमन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, राहुल श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए केशव सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वहीं केशव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूओं सहित परिजनों को दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं