सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बिजली विभाग के मीटर रीडर पर जानलेवा हमला


 

रीडिंग के बहाने बुलाया था हमलावर ने

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के मीटर रीडर पर एक व्यक्ति ने मीटर की रीडिंग लेने के लिए फोन कर बुलाया। मीटर रीडर के उक्त व्यक्ति के घर पहुंचने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मीटर रीडर के शोर मचाने पर आस-पास के वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया। बाद में मीटर रीडर ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इस्लामपुरा के नयापुरा निवासी संजय प्रजापति विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में मीटर रीडिंग का काम करता है। उसने मुबारकपुर थाना में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर उसकी हत्या का प्रयास करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। संजय ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि इस्लामपुरा में वह मीटर रीडिंग कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति फोन कर अपने घर मीटर रीडिंग करने के लिए बुलाया। जब वह उसके घर पर गया तो घर के अंदर लगे मीटर के पास ले जाकर वह गालियां देने लगा। मना करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए जिससे मेरी जान बची। इस घटना को लेकर विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के कर्मचारियों में रोष है। एसडीओ विक्रम वीर सिंह व अवर अभियंता चंदन यादव और पीड़ित संजय प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं