सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: विवाहिता पर जबरन बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव


पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक महिला को शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर करने और इसके लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

अंबेडकर नगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जलालपुर में मामला दर्ज किया गया है जिसमें पीड़िता ने दावा किया कि आजमगढ़ में एक हिंदू व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पति के परिवार ने मुस्लिम तौर-तरीके अपना लिए और उसे भी इसके लिए परेशान किया जाने लगा। अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया।  प्रियदर्शी ने बताया कि इसके चलते वह एक साल बाद अपने माता-पिता के घर लौटी और शिकायत दर्ज कराई। जाति और मामले का निर्धारण करने के लिए जांच चल रही है।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं