सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बहू को मायके छोड़ने आए ससुर को थाने पहुंचाया

दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज ने की मांग

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना के टहर किशुनदेवपुर गांव में बहू को मायके छोड़ने आए ससुर को बहू के मायके पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया। ससुर को लेर थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले करते हुए दहेज उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जानकारी के अनुसर कप्तानगंज थाना के टहरकिशुनदेवपुर गांव निवासी कालीचरण यादव ने अपनी बेटी शिखा की शादी दो साल पहले महाराजगंज के जमीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र राम दरस यादव से की थी। वीरेंद्र का पूरा परिवार उड़ीसा के मांगुली ऑटो नगर पोस्ट चौहावार थाना टागी जिला कटक में रहता हैं। जहां पर वीरेंद्र की दूसरी शादी का मामला प्रकाश में आया। वीरेंद्र वहां अपनी सगी मामी से दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर चुका था। लेकिन वीरेंद्र के परिवार वालों ने दबाव बनाकर वीरेंद्र की दूसरी शादी कालीचरण यादव की बेटी शिखा यादव से करा दी। शिखा यादव शादी के बाद परिवार के साथ उड़ीसा रहने लगी। शिखा के पास 14 महीने की एक बेटी है। शिखा यादव का आरोप है कि उसकी सास प्रमिला देवी, पति वीरेंद्र यादव, जेठानी चांदनी तथा ससुर राम दरस मुझे दो दिनों से एक कमरे में बंद करके मारतेे हैं। मेरी मोबाइल भी छीन लिए थे लेकिन किसी तरीके से मुझे मेरा मोबाइल मिला मैं आपको फोन कर रही हूं मुझे बचा लीजिए यह लोग मुझे मार डालेंगे। शिखा ने इसकी सूचना कटक के थाना टागी पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष तत्काल उनके घर पहुंचकर शिखा को कमरे से निकलवाया। थाना अध्यक्ष ने ससुर राम दरस को हिदायत दिया कि शिखा को उसके माता पिता के यहां छोड़ दे। इस पर राम दरस रविवार की सुबह आठ बजे कप्तानगंज शिखा को छोड़ कर जाने ही वाला था कि ग्रामीणों की मदद से लोगों ने राम दरस को दबोच लिया और उसे कप्तानगंज थाने में ले गए। शिखा के परिवार वालों की मांग है कि आरोपी गणों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। सीओ बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी अगर महिला उत्पीड़न और दहेज का मामला है तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं