सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दवा व्यवसाई के साइड मांगने पर मनबढ़ों ने कार में की तोड़फोड़


आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बसही निजामाबाद मार्ग पर लेदौरा गांव के पास मनबढ़ों ने दवा व्यवसायी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। मनबढ़ों ने साइड मांगने पर साइड के हार्न बजाने से नाराज लोगों ने हमला कर दिया। उनके द्वारा व्यवसायी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। ड्राइवर सहित व्यवसायी को घायल कर दिया और व्यवसायी के पास मौजूद ईयर फोन और 25 सौ रुपए नगद छीन लिया। पकड़ी बाजार में एक फार्मा एजेंसी स्थित है जिससे क्षेत्र के मेडिकल हालों पर दवा की सप्लाई की जाती है। फार्मा से एजेंसी से संबंधित सौरभ (24) पुत्र संतोष बरनवाल दवा सप्लाई के लिए शनिवार की रात अपनी कार से जा रहे थे। जैसे ही थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे। कार चालक साईड मांगने के लिए जैसे ही गाड़ी का हार्न बजाया वह लोग नाराज हो गए। उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक कर हमला कर दिया। गाड़ी के पीछे का और साईड का शीशा तोड़ दिए। मारपीट में सौरभ(24) पुत्र संतोष बरनवाल और अफजाल (25) घायल हो गए।सौरभ बरनवाल ने कहना है कि उनके पास मौजूद ढ़ाई हजार रुपया नगद और ईयर फोन हमलावरों ने छीन लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की और सौरभ बरनवाल की तहरीर पर धर्मेंद्र निषाद, सीताराम निषाद दो नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं