सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अंर्तजनपदीय पांच लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चांदी व सोना बरामद


आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच लुटेरों को पकड़कर कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया। गैंग ने आजमगढ़ सहित कई जनपदों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। सभी पकड़े गए आरोपी बिजनौर जिले के रहने वाले हैं और स्कार्पियो से चलते थे। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों के पास से आठ सौ ग्राम चांदी व साढ़े सत्रह ग्राम सोना, तीन तमंचा, पांच मोबाइल, एक कटर व 16,940 रुपये बरामद किए गए । गिरफ्तार आरोपियों में मो. जीशान पुत्र हनीफ, अनीस व नफीस पुत्रगण यासीन, नाजिम पुत्र यामीन व जीशान पुत्र नसीम है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा आजमगढ़ के अलावा संतकबीरनगर, झांसी व बिजनौर में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। इनके द्वारा मुख्यरूप से महिलाओं को निशाना बनाया जाता था। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन आरोपियों ने 15 मई की रात एक महिला को अपने वाहन में जबरन बैठा कर आभूषण लूट लिया था। पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं