सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : दवा लेने आए बदमाश गल्ले से नगदी लेकर फरार

आजमगढ़। सठियांव बाजार में बाइक सवार बदमाशों का आतंक छा गया है। आए दिन कोई न कोई घटना को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात सठियांव बाजार स्थित एक मेडिकल हाल पर दवा लेने पहुंचे बदमाशों ने गल्ले में रखे साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ फरार हो गए। अमुड़ी गांव निवासी भूखराज यादव सठियांव बाजार में मेडिकल हाल संचालित करते है। दुकान वे प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद ही बंद करते है। रविवार की रात 10 बजे वह दुकान पर मौजूद थे और बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और कुछ दवाइयों का नाम बता कर निकालने को कहा। दुकानदार दवाइयां निकाल कर आया और पैसा भी जोड़ कर बताया। जिस पर बदमाश ने उन्हें पैसा भी दिया। पैसा काटने के लिए दुकानदार ने जैसे ही गल्ला खोला बदमाश ने तमंचा निकाल कर उसे सटा दिया और गल्ले में रखा लगभग साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ बाइक से फरार हो गए। सूचना पर 112 टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं