सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जनप्रतिनिधियों के सामने नाबालिग की कराई शादी


एक ही गांव के रहने वाले हैं प्रेमी युगल 

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की की शादी ग्रामीणों ने करा दी। प्रेमी युगल काफी दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़का-लड़की एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे, साथ ही  बीच-बीच में चोरी छिपे एक-दुसरे से मिलते भी थे। इसी बीच, बीते दिन प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर गया था। दोनों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया और सहमति से प्रेमी युगल की शादी करा दी। जबकि लड़की अभी नाबालिग है। आधार कार्ड के हिसाब से उसकी उम्र 16 वर्ष चार माह की हो रही है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 महराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पास के गांव के ही एक लड़की से मिलने गया था। परिजनों ने युवक के साथ लड़की को भी पकड़ लिया। परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां जुट गए और युवक पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना किसी ने गांव के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों को समझाया और युवक के घर वालों को भी बुलाया। दोनों जिम्मेदार लोगों ने लड़की व लड़का पक्ष की सहमति लेकर दोनों की शादी करा दी। गांव के सामने युवक ने लड़की की मांग भरी और उसका वीडियो कराया गया। जबकि लड़की की उम्र अभी करीब 16 वर्ष चार माह की है। ऐसे में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों न शासन के नियमों को ताक पर रख नाबालिग लड़की और लड़के की शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

"कानून के जानकार बताते हैं कि नाबालिग की शादी कराना कानून अपराध है, लेकिन यहां मामला प्रेम विवाह का है।  अगर लड़की कोर्ट में 164 के बयान के दौरान यह कहती है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है तो कोर्ट द्वारा उसे बरी कर दिया जाएगा। बावजूद इसके पुलिस इस मामले में लड़की के पिता पर नाबालिग की शादी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।"


सर्वाधिक पढ़ीं गईं