सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महाराणा प्रताप को जयंती पर सारथी सेवा संस्थान ने किया नमन


वीर शिरोमणि ने मुगलों के जुल्म से भारतवासियों को कराया मुक्त

आज़मगढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर रैदोपुर तिराहे पर सारथी सेवा संस्थान की टीम ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अ‌र्पित किया।  संस्था के सचिव विनीत सिंह रिशु ने कहा कि महाराणा प्रताप नाम है वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का। महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जीवन व शिक्षाओं पर चलते हुए हमें देश की मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी अपनाएं तथा राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए जी जान से काम करें। महाराणा प्रताप ने जो कुर्बानी दी उसकी इतिहास में कहीं मिसाल नही मिलती। अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ पांडे ने किया इस अवसर पर अश्वनी सिंह, ऋषभ पांडेय, सूरज सिंह, आकाश मिश्रा, गोलू, निखिल सिंह, आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं