सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: असलहे के बल पर दुकान से लूट का प्रयास असफल

पब्लिक ने बदमाश को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर बाजार स्थित एक किराने की दुकान से सोमवार की शाम को काउंटर से कैश लेकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 थाना क्षेत्र के निजामपुर बाजार में हनुमान अग्रहरी पुत्र रामअवध अपने मकान के एक हिस्सा में किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम को साढ़े तीन बजे वे दुकान में बैठे थे, इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। दुकानदार कुछ समझ पाता कि दोनों में से एक ने असलहा लहराते हुए दुकानदार को पीछे हटने को कहा और कैश काउंटर  को खोलकर उसमें से कैश अपनी जेब में भरने लगा। असलहा लहराते हुए बाहर निकला, जैसे ही बदमाश बाहर निकला , दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने दुकानदान की आवाज पर घेराबंदी कर ‌एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के साथ लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और जैसे ही उसे वाहन से उतारकर थाने के हवालात के बाहर बिठाया वह  भागने की कोशिश करने लगा। तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। हनुमान के भाई गुलाब ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 2020 में बैंक मित्र से लगभग डेढ़ लाख की लूट में भी शामिल था। दो माह पहले ही  जेल से छूट कर बाहर आया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं