सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: यूपी में थानों में हो रहे दुष्कर्म, न्याय मांगने पर चल रहा बुलडोजरः अ‌खिलेश

 

 ज्ञानवापी प्रकरण भाजपा की साजिश

आजमगढ‍़। फूलपुर से पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की माता और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे। सबसे पहले वह फूलपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे जहां उनकी माता दुलारी देवी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह सीधे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के गद्दोपुर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी को श्रद्धांसुमन अर्पित किया।

  मीडिया से वार्ता के दौरान भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि आज राशन हटा लो तो भारत की हालत श्रीलंका से भी खराब होगी। यूपीएसआई की भर्ती निकाली उसमें भारी घोटाला हो गया। इन लोगों द्वारा टेक्नालोजी से भी छेड़छाड़ की जा रही है। सरकार की ओर से पुलिस को पूरी छूट दे दी गई है। जिसका परिणाम है कि पुलिस बेलगाम हो गई है। लोगों के न्याय मांगने पर उनके घर बुलडोजर चल रहा है। थानों में न्याय मांगने पहुंच रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म हो रहा है। लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाया जा रहा है लेकिन अभी कल ही सीएम ने जिस अस्पताल का उद्घाटन किया वह भी गैरकानूनी है क्या उस पर बुलडोजर चलेगा। इन्होंने एक नारा दिया था वन नेशन, वन राशन कहीं ऐसा न हो कि यह नारा एक देश एक पूंजीपति न हो जाए। क्योंकि हम सवालों में उलझे रहें और देश ऐसी दिशा में नजर आ रहा हो जो एक देश और पूंजीपति ही नजर आए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, यह भाजपा की साजिश है। यह सभी उनके सहयोगी हैं,  जो समय-समय पर निकलकर नफरत को फैलाते हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि किसी भी पुरानी चीज से छेडछाड़ नहीं होगी, लेकिन महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह के मुद्दे भाजपा उठाती है।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं