सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हरिहरपुर घराना के होनहार युवा कलाकार राहुल मिश्र गुलेल का निधन

आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगा है तांता

आजमगढ़। हरिहरपुर घराना के होनहार युवा कलाकार राहुल मिश्र गुलेल के आसामयिक निधन से घराना सहित कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। राहुल मिश्र के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। 

 बताते चलें कि 29 वर्षीय राहुल मिश्र ने अपनी संगीत परंपरा को बहुत सरल तरीके से आगे बढ़ाया। इनकी संगीत शिक्षा की शुरूआत हरिहरपुर घराना से हुई। अपनी संगीत शिक्षा में निखार लाने के लिए उन्होंने वाराणसी, लखनऊ व खैरागढ़ विश्वविधालय छत्तीसगढ़ से शिक्षा ग्रहण की। राहुल मिश्र 29 वर्ष के जीवन में संगीत जगत में अच्छा नाम स्थापित किया। राहुल अविवाहित थे। राहुल मिश्र की गायन शैली शास्त्रीय संगीत, भजन, गीत व ग़ज़ल पर अच्छी कमांड थी। राहुल मिश्र भारत के कोने-कोने में आये दिन कार्यक्रम करते रहते थे। अपने जीवन काल में राहुल मिश्र को कई सम्मान मिले। राहुल बहुत से उत्सव, महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दे चुके थे। असामायिक राहुल के निधन से जिले के संगीत जगत को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। राहुल के निधन से पिता रविलाल मिश्र, माता श्रीमती शैलबाला देवी, भाई रितेश मिश्र, श्रीकांत मिश्र, अभिषेक मिश्र, बहन साधना मिश्र, पूनम मिश्र सभी का बुरा हाल है। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं