सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: असलहे पर नोट रख बालाओं से कराया डांस

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार की रात शादी के दौरान आर्केस्टा में बालाओं के रंगारंग कार्यक्रम में बरातियों ने खुलकर अवैध असलहों का प्रदर्शन किया गया। बरातियों ने असलहे पर नोट रखकर बालाओं पर जमकर लुटाया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के मुरादपुर गांव में एक व्यक्ति के बहन की शादी थी। मऊ जनपद के नवापुरवा से बारात आई थी। बरात में मनोरंजन के लिए बालाओं का डांस चल रहा था। बाराती पक्ष के लोग मंच पर चढ़कर नाचने लगे और रुपये लुटाने लगे। बाराती  पक्ष की तरफ से अवैध असलहा का प्रदर्शन करते हुए कुछ लोग उस पर नोट रखकर नृत्य कर रही बालाओं को दे रहे थे। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने एसपी के निर्देश पर मौके पर जाकर जांच की। वीडियो से असलहा प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं