सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: घर में घुस किन्नरों ने महिलाओं से की लूटपाट

रोती-बिलखती लूट की शिकार महिलाएं

पीड़ित ने किन्नरों के खिलाफ दी तहरीर

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर सोमवार की सुबह साढ़े बजे पांच की संख्या में किन्नर स्कार्पियों से पहुंचे। किन्नर को देख कर परिवार के लोग जब बाहर नहीं निकले तो वे घर में घुस गए और महिलाओं से जेवरात आदि लूटपाट कर स्कार्पियों से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने पर घटना को लेकर तहरीर दिया है।

सिल्वर रंग की स्कार्पियों से रामनगर गांव में पहुंचे किन्नर गांव निवासी विनोद सिंह के घर पहुंचे। चालक गाड़ी में ही बैठा रहा और किन्नर विनोद के मकान के बाहर बारामदे में पहुंचे। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। किन्नरों ने घर की महिलाओं को बाहर बुलाना शुरू किया। जब कोई महिला घर के बाहर नहीं आयी तो पहले एक किन्नर अंदर घूसा और सामने मौजूद मिली महिला का मंगल सूत्र छीन लिया। इसके बाद दो और किन्नर घर में घुसे और एक दूसरी महिला के कान में पहना हुआ जेवर छीन लिया। जब तक घर की महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक सभी किन्नर स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लूटपाट कर फरार हुए किन्नरों की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी होने पर घर पहुंचे विनोद सिंह ने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ पवई थाने में तहरीर दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि घटना के बारे में तहरीर मिली है। दबिश दी जा रही है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं