सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: दवा लेकर घर जा रहे किसान की ट्रैक्टर से धक्का लगने से मौत

 

ट्रैक्टर चालक फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव के पास बीती शाम को ट्रैक्टर के धक्के से दवा लेकर घर जा रहे किसान की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव निवासी रामदुलारे राजभर पुत्र बनारसी राजभर (58) मंगलवार की सुबह घर से सब्जी लेकर जीयनपुर स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। वहां सब्जी आदि बेंचकर दवा लेने के लिए पकवाइनार चले गए। दवा लेकर आटो से घर लौट रहे थेँ इसी बीच कसड़ा आईमा गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर आटो को रूकवा। आटो से उतरने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे रामदुलारे को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल रामदुलारे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखर डाक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर में भी हालत में सुधार न होने परिजन रामदुलारे को लेकर प्राइवेट अस्पताल की ओर भागे। लेकिन रास्ते में ही रामदुलारे की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए। मृतक के दो पुत्र और एक बेटी है। रामदुलारे की मौत से पत्नी बेइली देवी सहित पुत्र हरिश्चंद्र, अरविंद और बेटी सुमन सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं