सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: उत्साह से मनाया ईद का पर्व:नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, मिले लोग गले
सुरक्षा के मामले में सतर्क था, जिला और पुलिस प्रशासन

आजमगढ़। ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने कौम की तरक्की, देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी। गले लग कर एक-दूसरे को अकीदतमंदों ने मुबारकबाद दिया। जिले में मंगलवार को मुस्लिम समाज ने ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई। सोमवार को चांद का दीदार होने के बाद ईद की नमाज का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया गया था। उसी के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती को दुआ मांगी। इसके बाद गले लग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं घर-घर सेंवई समेत अन्य लजीज व्यंजनों का लोगों ने स्वाद चखा। जिला मुख्यालय पर ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने मुल्क में अमन-चैन कायम रखने की दुआ की। यहां सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल अधिक थी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ईद के रंग में रंगे थे। नए लिबास में अल्लाह की बंदगी के लिए मस्जिदों में सिर झुकाने के लिए चल दिए। मौलानाओं ने मुसलमानों से अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए आह्वान किया। ईद अकीदत के साथ सुबह नमाज के वक्त बुजुर्गों ने नया कुर्ता-पायजामा पहना तो बच्चों ने भी नए लिबास पहनकर ईद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों को चल दिए। मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले लग ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के बाद छोटे से बड़ों तक ने एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश ‌श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिले और हाथ मिलाकर ईद की बधाईया दी। अल्लाह का फैज लेकर लोग ईदगाहों से घर लौटें तो घरों की बैठकों में मेहमान नवाजी का दौर भी शुरू हुआ। मीठी सेवईयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लोगों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं