सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: खाना न बनाने पर बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को

घटना को लेकर क्षेत्र के लोग हतप्रभ

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना के इब्राहिमपुर में एक भाई ने अपनी ही बहन की खाना न बनाने पर हत्या कर दी। घटना के बाद भाई मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मुबारकपुर के इब्राहिमपुर गांव में स्व. अताउल्लाह का परिवार रहता है। उसके दो पुत्र हैं। बड़ा भाई अफरोज 40 मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना में रहता है। जबकि नौशाद अहमद उर्फ मंकू अपनी बहन हाजरा खातून 25 वर्ष के साथ इब्राहिमपुर में ही रहता है। नौशाद अहमद  उर्फ मंकू गांव में ही शमसाद अहमद का ठेला चलता है। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह काम कर घर आया तो बहन हाजरा से खाना मांगा। बहन ने खाना नही बनाया था। इस बात पर नौशाद को गुस्सा आ गया, उसने पहले अपनी बहन की चप्पल से जमकर पिटाई की। इसके बाद पास में रखी सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमले में हाजरा की मौत हो गई। इसके बाद नौशाद वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बता दें‌ कि मृतिका तीन भाई बहन में दुसरे नंबर पर थी। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं