सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: बेकाबू पिकअप ने आटो को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित तीन की मौत, आठ घायल



शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

फूलपुर। क्षेत्र के ऊदपुर पेट्रोल पंप के पास में शुक्रवार की दोपहर एक बजे बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। ऑटो सवार लोग वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे।
 सरायमीर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी श्याम बहादुर की भांजी की गुरुवार को शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मैगना डेहरी गांव गए थे। वैवाहिक समारोह संपन्न हो जाने के बाद सभी शुक्रवार को लौट रहे थे। ऑटो में चालक के अलावा 10 लोग सवार थे। ऊदपुर गांव के पास किसी काम के चलते चालक ऑटो सड़क किनारे खड़ी कर उतर गया। इसी दौरान आई तेज रफ्तार डीजे लदी पिकअप से ऑटो में टक्कर लग गई। हादसे में ऑटो सवार आलिया (5) पुत्र शिवबहादुर, साहिल (13) पुत्र श्यामबहादुर निवासी मोहिद्दीनपुर थाना सरायमीर और निर्मला (32) निवासी लसड़ा खुर्द थाना बरदह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा प्रियंसी (13) पुत्री विजय बहादुर,  कौशिल्या (45) पत्नी बंसू, बबिता (35) पत्नी मेवालाल, सलोनी (6) पुत्री कालिका, मेवाती (50) पत्नी रामसूरत, सरिता (30) शिवबहादुर, सुमन (40) पत्नी कालिका, विमलेश (42) पत्नी श्यामबहादुर घायल हो गए। उधर, पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने सभी को फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा। घायल बबिता व सलोनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप और उसके चालक की तलाश में जुटी है। ऊदपुर बाजार में लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।   



सर्वाधिक पढ़ीं गईं