सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: मीटर रीडर पर हमले को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा

हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन

पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

आजमगढ़। मीटर रीडर पर हमला करने वाले की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमलावर की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों द्वारा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर विद्युत कर्मचारी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।   बताते चलें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इस्लामपुरा के नयापुरा निवासी संजय प्रजापति विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में मीटर रीडिंग का काम करता है। मंगलवार को इस्लामपुरा में वह मीटर रीडिंग कर रहा था। इसी दौरान हन्नान पुत्र युनुस के फोन करने पर वह उसके घर मीटर रीडिंग करने चला गया। जहां किसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति उससे मारपीट कर शुरू कर दिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के कर्मचारियों में रोष था। बुधवार को कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने के विरोध में थाने के बाहर विद्युत कर्मचारी संगठन जोनल अध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय के नेतृत्व जमकर नारेबाजी की गई। एक घंटा चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस से वार्ता हुई और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। विरोध प्रदर्शन में एसडीओ वीर विक्रम सिंह, जेई चंदन यादव आदि शामिल थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं