सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दरवाजे पर पटाखा जलाने को लेकर घरातियों और बारातियों में विवाद

 

विवाद में दो घायल, चाकू लगने से एक युवक गंभीर

जयमाल स्टेज पर ही सिंदुरदान के बाद विदा हुई लड़की 

रानी की सराय। थाना क्षेत्र के मलिकशाहपुर में शादी समारोह में घर के दरवाजे पर पटाखे जलाने से मना करने पर विवाद हो गया। बरातियों ने घरातियों पर चाकूू से हमला कर दिया। जिसमें घराती पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। जिसमें चाकू लगने से घायल युवक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ‌जबकि एक युवक को सिर में चोट आई, डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। वहीं अभी इस मामले में घराती पक्ष की तरफ से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। वहीं देर रात सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जयमाल स्टेज पर ही शादी आदि का कार्यक्रम कराकर लड़की को विदा करा दिया।
 जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के मलिकशाहपुर गांव निवासी राधेश्याम की पुत्री मीना की शादी थी। बारात जीयनपुर कोतवाली के नूरूद्दीनपुर से आई थी। शादी समारोह में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच बारात के लड़की के दरवाजे पर पहुंचने पर बारातियों में शामिल कुछ युवक लड़की के दरवाजे पर पटाखे फोड़ने लगे। जिस पर घराती पक्ष के कुछ युवकों ने दरवाजे से थोड़ा दूर पटाखा फोड़ने की बारात में शामिल युवको से कहीं । लोगों का कहना है कि नशे धुत्त बारात में शामिल उक्त युवक घरातियों से झगड़ पड़े, कहा-सुनी के बीच मामला हाथापाई पर आ गया। इस दौरान बारातियों में शामिल युवकों ने घरातियों पर चाकू, पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान घराती पक्ष के विशाल  पुत्र (19) सुभाष को चाकू और रामाश्रय पुत्र स्व. रामदेव (28) को सिर पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। ‌विशाल पर चाकू से हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जब‌ तक कोई कुछ समझ पाता बारात में शामिल उक्त युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मामले को संभालते हुए लड़की की जयमाल स्टेज पर ही जयमाल के बाद सिंदुरदान कराया। घराती और बाराती पक्ष के लोगों की सहमती पर लड़की की ही देर रात विदाई करा दी। चाकू से घायल विशाल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। जबकि रामाश्रय का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया है। रानी की सराय पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वैसे हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ घराती पक्ष के लोग भी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं