सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ट्रक से कुचलकर वृद्धा की मौत

 

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के शाहगोला दीवान जाने वाले मार्ग के पास मंगलवार की सुबह ट्रक से कुचलकर एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 निजामाबाद थाना क्षेत्र के फराहाबाद चौक के आगे शहगोला दीवान जाने वाले मार्ग के सामने मंगलवार की सुबह धनिया कुड़ी गांव निवासी अभिषेक यादव अपनी दादी जगवंनता देवी पत्नी पलकधारी यादव और अपनी मौसी बच्ची देवी को बाइक पर बैठाकर निजामाबाद स्थित चांदसी दवा खाना पर इलाज के ‌लिए ले जा रहा था। इस बीच नई सड़क के किनारे खड़ा था, विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साइड लगने से बाइक समेत तीनों गिर गए। इस दौरान जगवनता देवी उम्र 65 ट्रक के नीचे आ गई। जगवनता का सिर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक को थाने ले आई। बताते चलें कि जगबनता देवी के पुत्र हैं, पति की कुछ दिन पूर्व ही मौत हो गई थी। उधर जगवंता की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं