सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh:पोखरी में मिला अज्ञात शव, सनसनी


मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के मसानी माता मंदिर की समीप पोखरी में उतराया हुआ अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही शव की शिनाख्त नहीं हो पाई मौके पर सीओ सिटी के अलावा फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव मसानी माता मंदिर के पास रेलवे पटरी के किनारे मछुआरों ने दो दिन पूर्व मछली मारने के लिए पानी को दिन और रात में भी पंप से सुखा रहे थे मछुआरों के अनुसार 1 दिन पहले  भी पोखरी के बीच में कुछ  लग रहा था लेकिन सोमवार की सुबह  में देखा  तो किसी अज्ञात व्यक्ति का उतराया शव था लोगों ने पुलिस को सूचना दी वही मछुआरों ने बताया  कि 2 दिन पूर्व रात में किसी के चिल्लाते हुए पोखरी में कूदने की आवाज आई लेकिन बाद में कुछ नहीं पता चला सूचना पर सीओ सिटी आजमगढ़ और फॉरेंसिक टीम पहुंची जहां जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

सर्वाधिक पढ़ीं गईं