सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh : UPTET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई


फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित

आजमगढ़। यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में फरार सात आरोपियों पर पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। फरार पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात आरोपी जिले के रहने वाले हैं। बता दें कि यूपी टीईटी में नकल कराने के आरोप में पुलिस ने 22 को पकड़ा था। जिसमें नौ रामपुर और 13 जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर 51 लाख से अधिक के नकदी व चेक, दो चार पहिया वाहन, कई परीक्षार्थियों की मॉर्कशीट, एडमिट कार्ड की कॉपी आदि बरामद की थी। आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई। इस मामले में सात आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों में मुकेश राय उर्फ रिंटु राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज, सुनील कुमार यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली, तुसार सिंह निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली, धीरज राय निवासी हरैया थाना जीयनपुर, सिकंदर यादव निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय, जगजीवन निवासी सिंघवारा खास थाना महराजगंज व पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद निवासी सम्मोपुर आईमा थाना रानी की सराय शामिल हैं। इन पर दस-दस हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं