सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बैंक परिसर से सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब से 50 हजार लेकर चोर फरार

 

सीसी टीवी फूटेज के माध्यम से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना के सठियांव स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बुधवार को एक ‌सेवानिवृत्त शिक्षक के जेब से चोर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी थी। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट  दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।  सठियांव गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक पारस नाथ राय बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और जेब में रख लिए। इसके बाद वे उसी बैंक में अपने दूसरे खाते से चार हजार रुपये निकालने के लिए दूसरे काउंटर पर चले गए। वहां निकासी फार्म जमा कर रहे थे। इसी बीच चोर उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर में जब उन्होंने अपने जेब को चेक किया तो उसमें रुपये नहीं थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक कर्मियों और डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस व बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष वैंकटेश तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से चोरों की  पहचान की कोशिश की जा रही है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं