सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बगहा: 20 रुपये देकर मम्मी को ले गए अंकल

दो बच्चों ने बताई बगहा के महिला की प्रेम कहानी

पूर्वांचल डेस्क। बगहा के बथवरिया में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। दोनों बच्चे मां के लिए रो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह तलाशने के बाद निराश हो चुके पति ने पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दो मासूम बच्चों की मां पर प्‍याार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह सबकुछ छोड़कर अपनी नई दुनिया बसाने चली गई। यहां बच्चे मां के लिए रो-रोकर हलकान हो रहे हैं और पति परेशान। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करे? शुरुआत में तो उसे दूसरों को बताने में भी झिझक हो रही थी, लेकिन हिम्मत करके सभी रिश्तेदारों को पूरी बात बताई और अब थाने में भी इसकी सूचना दे दी है। ऐसा नहीं है कि महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर उसके पति को शक नहीं हुआ था, लेकिन उसने बच्‍चों के लिए तथा रिश्‍ते को बचाने के लिए आंखें मूंदना उचित समझा। यह उससे बड़ी चूक हुई और आज वाली नौबत आ गई। अनदेखी ने महिला और उसके प्रेमी को एक बड़ा कदम उठाने का हौसला दिया और दोनों भाग गए।बथवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके प्रेमी ने 20 रुपये थमाए और कहा, इसे देकर बच्चों को टाफी व बिस्कुट लाने के लिए भेज दो। बच्चों को रुपये थमाते हुए महिला ने कहा कि तुमलोग टाफी व बिस्कुट खरीद कर खा लेना। मैं बैंक से पैसे निकालने जा रही हूं। जब अपनी पसंद के टाफी व बिस्कुट लेकर बच्चे लौटे तो घर में न तो उसकी मां थी और न ही वे अंकल। बिस्कुट खाने के बाद बच्चे मां के लौटने का इंतजार करने लगे, लेकिन वह नहीं लौटीं। दोपहर से शाम और फिर रात हो गई, लेकिन महिला नहीं लौटी। इस बीच बच्चों ने पूरी बात अपने पापा को बता दी।  गुजरते वक्त के साथ उन्हें चीजों को समझते देर नहीं लगी। घर के अन्य सदस्यों को भी समझ में आ गया कि यह महिला बैंक से पैसे निकालने तो कम से कम नहीं गई है। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। रिश्तेदारों को सूचना देकर पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं। अंत में पति ने थाने जाकर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। महिला के पति ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि मेरे दो बच्चे हैं। 24 मई 2022 को मेरी पत्नी ने बच्चों को 20 रुपये दिए और बोली कि तुमलोग बिस्किट खरीद कर खाओ, मैं बैंक से पैसे निकाल कर आ रही हूं। इसके बाद गई तो नहीं लौटी। इस बारे में थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। मोबाइल काल डिटेल्स व सीडीआर की मदद ली जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं