सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा झुलसाती गर्मी से राहत, दिल्ली सहित इन राज्यों में आज भी लू की संभावना

Weather Update मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान और पंजाब में आज भी हीट वेव की स्थिति रहेगी। जबकि कल से दिल्ली पंजाब व हरियाणा में हीट वेव से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा तमिलनाडु केरल असम में आज बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत को जल्द ही इसके प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 और 15 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ दो बार सक्रिय होगा, जिससे 13 से 17 अप्रैल के बीच वर्षा हो सकती है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य बीते कई दिनों से हीट वेव की चपेट में हैं। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आज यानी मंगलवार को भी हीट वेव की स्थिति रहेगी, जबकि कल से दिल्ली पंजाब व हरियाणा में हीट वेव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, असम और आस-पास के इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है।

बताते चलें कि अप्रैल के पहले दस दिन में कोई महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ नहीं देखा गया है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क और गर्म हवा उत्तरी मैदानी इलाकों में जारी रहीं। जम्मू संभाग और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इनका स्वरूप हाहाकारी रहा। अब अप्रैल में हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब को झुलसाने के बाद 12 अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी बार यह 15 अप्रैल के आसपास सक्रिय हो सकता है। इससे 13 से 17 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और हल्की गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। बारिश के लिए ये बदलाव अनुकूल माहौल तैयार करेंगे।

हीट कैपिटल बनने की ओर बढ़ रही दिल्ली

साल दर साल बढ़ती गर्मी के कारण देश की राजधानी दिल्ली हीट कैपिटल बनने की ओर बढ़ रही है। इंटर गवर्नमेंटल पैनल आन क्लाइमेट चेंज (आइपीसीसी) की रिपोर्ट भी दिल्ली के तापमान में लगातार वृद्धि का ट्रेंड दिखा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1981 से 2010 के बीच मार्च से मई के दौरान दिल्ली के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे औसत तापमान 35 से 35.5 डिग्री पर आ गया। इसके बाद 2010 से 2021 के दौरान यह वृद्धि करीब एक डिग्री की रही है। 16 अगस्त 2021 को जारी आइपीसीसी की रिपोर्ट में चेताया गया था कि बढ़ते हीट आइलैंड और उत्सर्जन के चलते सदी के अंत तक दिल्ली के औसत तापमान में 5.3 डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है। साल भर में 187 दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हो सकता है।

बिहार में कहीं 41 डिग्री तापमान तो कहीं गिर रहे ओले बिहार में 24 घंटे के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है। सोमवार को बक्सर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा गया का 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरे। उत्तर पूर्वी जिलों में पुरवा हवा की स्थिति मजबूत होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पुरवा के प्रवाह होने के साथ नमी युक्त हवा ठंडी बूंद के रूप में जम जाती है, जो बर्फ की तरह नजर आती है। बारिश के लिए तेज दबाव बनने पर ओले गिरते हैं। कृषि विज्ञानियों के अनुसार ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ आम व लीची पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि पुरवा हवा के प्रवाह के कारण मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं