सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

LUCKNOW: कोरोना के बढ़ते मामले देख सीएम का एनसीआर क्षेत्र के शहरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश


लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में बेहतर प्रबंधन के लिए विश्व भर में प्रशंसा पाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते चार दिन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख एनसीआर क्षेत्र वाले प्रदेश के जिलों को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम 09 के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका असर है। गौतमबुद्ध नगर में 70 और गाजियाबाद में 11 नए केस की पुष्टि हुई है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए। उन्होंने कहा कि अब से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड पाजिटिव मिले लोगों के सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। इसके साथ ही शासन स्तर से इन दोनों जिलों के डीएम व सीएमओ से संवाद कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 507 है। बीते 24 घंटों में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 लोग उपचारित होकर कोरोना से मुक्त भी हो गए हैं। यह स्थिति को देखते हुए हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संचारी रोग और दस्तक अभियान को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए। बरेली मंडल में मलेरिया पर फोकस रखें तो आगरा, लखनऊ मंडलों में डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस के लिए घर-घर लोगों से संपर्क कर जागरूक करें। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। ध्यान रहे 18 से 23 अप्रैल तक मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं