सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: यूपी टीईटी 2021 का आठ को घोषित होगा परिणाम


कल जारी होगी संशोधित उत्तरमाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी 2021) 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर आउट होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके चलते सरकार की बहुत किरकिरी हुई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि गुरूवार को संशोधित उत्तरमाला जारी होगा और शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी होना था, लेकिन आचार संहिता के चलते सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन से इस बाबत मंजूरी मांगी थी। इसके चलते मामला लटक गया और परिणाम जारी नहीं हो सका था। अब नई सरकार के गठन के बाद शासन ने सचिव पीएनपी को परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी 2021) 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गयी थी। लेकिन पेपर आउट होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके चलते सरकार की बहुत किरकिरी हुई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी समेत कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद नए सचिव की नियुक्ति की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं