सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Gorakhpur: प्रीति की सगाई की भनक लगते ही किया था बवाल

घर पर चढ़कर मचाया था तांडव, हुई थी पंचायत

गोरखपुर। खोराबार इलाके के रायगंज में प्रीति और उसके माता-पिता की हत्या का आरोपी आलोक पासवान करीब एक साल से प्रीति को परेशान करता था। 20 दिन पहले प्रीति की शादी तय होने के साथ ही सगाई भी हुई थी। इसकी भनक लगते ही आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल पहुंच गया था। खबर है कि उसने घर पर चढ़कर तांडव किया था, लेकिन प्रीति के पिता गामा ने उसे भगा दिया था। इसे लेकर गांव के संभ्रात लोगों ने पंचायत भी की थी और बिना पुलिस को सूचना दिए ही मामले को निपटा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, प्रीति की शादी तय होने की जानकारी के बाद से ही आलोक आए दिन गांव में पहुंचने लगा था। बताया जा रहा है कि एक साल पहले मामला सामने आने पर आलोक के मामा महेंद्र पासवान ने उसे अपने घर से भगा दिया था। इसके बाद भी वह गांव में आता-जाता था।  अब पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आखिर किसकी मदद उसे सूचनाएं मिलती थीं और वह गांव में आता था। सोमवार को भी वह गांव में आकर पहले से ही घात लगा लिया था। वह प्रीति से अकेले में मिलकर बात करना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था।  इसी बीच वह प्रीति से इतना नाराज हो गया कि उसकी जान लेने की ठान ली थी। पुलिस का भी यही मानना है कि सोमवार को वह प्रीति की ही हत्या करने आया था, लेकिन माता-पिता बीच बचाव में आ गए तो ताबड़तोड़ वार कर तीनों की हत्या कर दी।  करीब चार महीने पहले गामा जब विदेश से लौटे थे तो उन्हें गांव के महेंद्र पासवान के भांजे आलोक पासवान की हरकतों की जानकारी हुई। मामला गांव का होने की वजह से उन्होंने इसकी शिकायत महेंद्र से की थी। महेंद्र ने मारपीट कर आलोक को भगा दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह गांव आता जाता था। इसे लेकर तब भी पंचायत हुई थी। उस समय भी पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं