सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Ghazipur : तमंचा सटाकर किसान से डेढ़ लाख की लूट

 

गेहूं बेंचकर घर जा रहा था किसान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर तेतारपुर मार्ग पर बुधवार को नकाबपोश पांच लुटेरों ने मारपीट कर और तमंचा सटाकर किसान से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने और अपहरण की धमकी देकर तमंचा लहराकर फरार हो गए। किसान गेहूं बिक्री का पैसा लेकर घर जा रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

तेतारपुर गांव निवासी पीड़ित किसान बृजेश सिंह ने बताया कि वह बीते 26 अप्रैल को गेहूं बेचने के लिए जौनपुर जनपद के पतरही स्थित आढ़त (मंडी) गए थे। गेहूं बिक्री का एक लाख 29 हजार 950 रुपये और उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये थे। वह पैसा लेकर बाइक से बीते 27 अप्रैल को करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। गौरी-तेतारपुर के बीच नाले के पास बाइक सवार दो लुटेरे मुंह बांधकर खड़े थे और रोक लिए। अभी कुछ समझ पाता तब-तक पहले से घात लगाए तीन और लुटेरे पहुंचे और मारने- पीटने लगे। लुटेरों में तीन लोग गांव के ही थे और पास में मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है तो छानबीन करने के साथ मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं