सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मैनपुरी: गैर जाति में प्रेम विवाह बना वारदात की वजह

मां ने अपनाया, भाई ने मार डाला

मैनपुरी। मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल पुरोहिताना निवासी कोमल खटीक की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। पुलिस ने गुरुवार को मृतका के सगे भाई सहित चार आरोपियों को दो तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर कोमल के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दो अन्य नामजद आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
  कोमल हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि कोतवाली पुलिस व सर्विलांस खुलासे के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने गुरुवार को सिंधिया तिराहे के पास से मुख्य आरोपी करन खटीक के साथ सनी, गौरव और धर्मवीर निवासी मोहल्ला पुरोहिताना को दो तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा लिया। करन खटीक मृतका का सगा भाई है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो करन ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि बहन द्वारा गैर जाति में शादी करने से वह नाराज था। इसी वजह से उसने अपने चाचा और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड के दौरान कोमल का पति करन गोस्वामी बच गया। एसपी ने बताया कि कोमल हत्याकांड को अचानक अंजाम नहीं दिया गया। मोहल्ला निवासी गौरव व धर्मवीर के साथ मिल कर करन खटीक ने बहन और बहनोई की हत्या करने की योजना बनाई थी। हत्याकांड 25 अप्रैल को अंजाम दिया जाना था। लेकिन किसी वजह के चलते वह लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। अगले दिन 26 अप्रैल को दिनदहाड़े मौका पाकर आरोपियों ने करन गोस्वामी के घर में घुसकर कोमल की हत्या कर दी। हमले में करन गोस्वामी, उसकी मां पिंकी देवी व भाई रॉकी घायल हो गए थे। करन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि दो नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं