सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

गोरखपुर: राजस्व विभाग का वरिष्ठ सहायक घूस लेते हुए गिरफ्तार


फाइल पास कराने के लिए मांग रहा था रुपये

गोरखपुर। एंटी करप्शन टीम व कैंट पुलिस ने राजस्व विभाग के वरिष्ठ सहायक क्लर्क सुशील कुमार मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह महादेव झरखंडी के रविंद्र कुमार चौधरी से 10 हजार रुपये घूस मांग रहे थे।

  इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो थाना कैंट निवासी रविंद्र कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम सनै चैन मैन पद पर कार्यरत है। उनकी पत्नी की मेडिकल क्षतिपूर्ति की फाइल पास कराने के लिए वह कई महीनों से राजस्व विभाग का चक्कर काट रहे थे। विभाग के वरिष्ठ सहायक क्लर्क शुशील कुमार मौर्य पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ निवासी जंगल चँवरी खोराबार उससे फाइल पास कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहा था। जिसकी शिकायत रविंद्र ने एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये लेकर विभाग में भेजा। आज दोपहर करीब 12:30 बजे रविंद्र कर्मचारी के पास पैसे लेकर पहुंचे। जैसे ही उसने पैसे थामे वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी सुशील कुमार मौर्य मूल रूप से बलिया के करन छपरा का रहने वाला है। यहां खोराबार में छह साल से मकान बनवाकर रहता है। गिरफ्तारी करने वाली एंटी करप्शन टीम में इंस्पेक्टर शिवमोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, दरोगा नरेंद्र कुमार सिंह व उनकी टीम शामिल रही। कैंट पुलिस में इंस्पेक्टर शिवमोहर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं