सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मां की दवा लेने बाजार आई बालिका की ट्रक से कूचलकर मौत


मेहनगर थाना के सिंहपुर बाजार की है घटना

बालिका की मौत् से परिजनों में कोहराम

आजमगढ़। मां की दवा लेने साइकिल से बाजार आई एक बालिका की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह की है। भीड़ को देख ट्रक चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। स‌ूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

सिंहपुर गांव की अंजनी (11) पुत्री स्व. रविद्र राम कक्षा छह की छात्रा थी। उसकी मां विमला देवी को काफी बुखार था। मां को बीमार देख बेटी दवा लेने के लिए साइकिल से बाजार गई थी। वहां से दवा लेकर लौटते समय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। पुलिस आनन-फानन घायल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मौका पाते ही ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। अंजनी की मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका एक भाई और दो बहन में सबसे छोटी थी। पिता की तीन साल पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं