सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

रविवार को पांच घंटे बाधित रहेगी जाफरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति

कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल स्टेट समेत पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद आजमगढ़। शहर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, दो अगस्त को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित किए जा रहे कैपेसिटर बैंक के कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर और साउथ फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैपेसिटर बैंक स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और सुचारु बिजल...

Azamgarh:कोर्ट के आदेश पर सिपू हत्याकांड के दो आरोपियों के घर हुई कुर्की



11 को गैंगस्टर कोर्ट से जारी हुआ था आदेश
आजमगढ़।।पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्याकांड के दो आरोपियों विजय यादव और रिजवान अहमद के घर जीयनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की।
 पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को हत्या कर दी गई थी।जिसमें 12 लोगों को आरोपित किया गया था। एक व्यक्ति की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। इस मामले का फैसला आने वाला है। इस मामले में विजय यादव पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी  और रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन निवासी समुंद्रपुर भी आरोपी बनाए गए थे। रिजवान अहमद और विजय यादव को पुलिस ने फरार घोषित करते गैंगस्टर एक्ट लागू कर दिया और पच्चीस पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया। इसके बावजूद भी दोनों ना तो सरेंडर किए नहीं पुलिस पकड़ में आए। गैंगस्टर कोर्ट ने एक 11 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की करने का आदेश जारी किया।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को जीयनपुर कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने दो टीम बनाकर विजय यादव और रिजवान के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेंद्र पांडे ने बताया कि 11 तारीख को कोर्ट का आदेश हुआ था। 12 अप्रैल को कोर्ट का आदेश हमें प्राप्त हुआ। 13 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की की गई। खिड़की दरवाजे और सारे सामान कुर्क कर लिए गए हैं। ग्रामीणों की उपस्थिति में पूर्व किए गए सामान कोतवाली में लाए गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं