सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: डीएम ने सीएचसी मुबारकपुर का किया निरीक्षण, मिली खामियां

एक सप्ताह में व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश

बिना सूचना डा. मनोज मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर का गुरूवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया7 निरीक्षण में सीएचसी परिसर में गंदगी मिली। साथ ही जगह-जगह जलजमाव, जाम नाली, खराब हैंडपंप, बंद पानी की टंकी आदि खामिया मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नपा ईओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सीएचसी परिसर में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी गुरुवार को जिले में भ्रमण के दौरान अचानक मुबारकपुर पहुंच गए। इस  दौरान उन्होंने मुबारकपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। डा. मनोज राव बिना जानकारी छुट्टी पर मिले। इस पर डीएम ने स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने परिसर का सौंदर्यीकरण कराने एवं प्रवेश द्वार को और अधिक आकर्षित बनाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा पात्रों को सही तरीके से खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है कि नहीं, इसका भी निरीक्षण अरविंद यादव की दुकान की जांच खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों द्वारा करायी गयी। इस दौरान डीएम ने ईओ और सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि परिसर की दीवारों पर पुट्टी कर पेंटिंग करायें। दीवार पर योग की विभिन्न प्रकार की मुद्राओं को बनाया जाये। उन्होने कहा कि परिसर के अन्दर अवांछनीय तत्वों की रोकथाम के लिए सीसी टीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने ईओ मुबारकपुर को निर्देश दिया कि परिसर के अन्दर खाली पड़ी जमीनों को नजदीकी गौशाला से गोबर की खाद मंगाकर भर दिया जाये तथा एसएचजी से सब्जी की खेती करायी जाये। उन्होने कहा कि परिसर में लगे पेड़ों के चारो तरफ पक्का चबूतरा बनवायें तथा छोटी-छोटी छप्पर की झोपड़ी बनवायें ताकि मरीजों के बैठने एवं आराम करने की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए परिसर के अन्दर बड़े-बड़े पानी के घड़े रखवायें तथा उसके साथ मग्गा भी रखा जाए।  उन्होने भवन निर्माण कि गुणवत्ता एवं छतों के ऊपरी दीवारों आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फ्रीजर में रखे वैक्सीनेशन एवं टीकाकरण की जानकारी लिया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वि/रा आजाद भगत सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा, वरिष्ठ एसआई महेंद्र कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी शंकर यादव, वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं