सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh : थाने तहसील में फरियादी दौड़ाए तो कार्रवाई:योगी


पुलिस और राजस्व की ज्यादा शिकायतों पर मुख्यमंत्री हुए सख्त

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनता दर्शन में पुलिस और राजस्व की ज्यादा शिकायतें आने पर सख्त दिखे। उन्होंने चेताया कि थाने-तहसील में फरियादियों को दौड़ाया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ प्रस्थान करने के पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायत सुनीं। इस दौरान 170 फरियादियों से खुद मुलाकात कर उनकी समस्या पूछी और प्रार्थनापत्र लिया। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप कर उन्हें कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। जनता दर्शन में राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अफसरों को लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। योगी ने निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जहां जरूरत पड़े, पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं