सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: डपिंग ग्राउंड में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,

 

कोटवा प्रधान के  नेतृत्व में मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के मझगावां में नपा द्वारा बनाए गए डपिंग ग्राउंड में आग लगने से हुए नुकसान और हो रही अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ग्रामीण मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंप  मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप मझगांवा में डपिंग ग्राउंड में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही डपिंग ग्राउंड अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।  

 ग्रामीणों के  प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कोटवां के प्रधान काशीनाथ यादव  ने बताया कि मझगांवा और कोटवा में नगरपालिका आजमगढ़ द्वारा डपिंग ग्राउंड बनाया गया है। जहां पूरे शहर का कूड़ा फेंका जाता है। बीते 26 अप्रैल को  मझगांवा में नगरपालिका कर्मियों द्वारा सूखे कचड़े में आग लगा दी गई। जिसके कारण काफी हरे पेड़ जल गए। साथ ही उठ रहे धुंए से सांस लेने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अभी भी वहां से धुंआ उठ रहा है। जिससे लोग परेशान है। उन्होंने मंडलायुक्त को बताया कि जिस दिन आग लगी थी इसकी सूचना एसडीएम सदर, फायर बिग्रेड और नगरपालिका को दी गई। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं गई। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करते हुए डपिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थापित किए जाने और आग लगने के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौपने के दौरान हरिराम यादव, डा. अजय यादव, राजेश यादव, जितेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, संदीप पांडेय, शिवबचन राजभर, प्रिंस यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं