सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: भूकंप-आपदा से बचाव के प्रशासन ने परखे इंतजाम

एनडीआरएफ ने भूकंप पर किया मेगा मॉक ड्रिल

आपदा में बचाव की अधिकारियों को दी जानकारी

आजमगढ़। कलेक्ट्रेट में भूकंप और इमारत ढहने जैसे आपदा के बाद किस तरह से बचाव कार्य किया जाए, इसे लेकर संयुक्त मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार की सुबह कलेक्ट्रेट भवन में भूकंप की स्थिति में बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट पर बुधवार को 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल किया। एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में मॉक ड्रिल की शुरूआत सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत अचानक कलेक्ट्रेट परिसर की आपातकालीन घंटी बजी और कार्मिकों को भूकंप आने की सूचना दी गई। भूकंप थमने के बाद सभी कार्मिक खुले स्थान पर इकट्ठा हुए, जहां उनका काउंट किया गया। एनडीआरएफ के 30 बचाव कर्मी इंस्पेक्टर डीपी चंद्रा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। कुछ लोगों के इमारत के ऊपरी मंजिल में फंसे होने की जानकारी पर एनडीआरएफ की रोप रेस्क्यू टीम के बचावकर्ता रोप तकनीकों का इस्तेमाल कर इमारत की ऊपरी मंजिल से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ टीम के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया। भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की शुरुआत स्वयं से शुरू करनी होगी तथा जन-जन को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम सदर जेआर चौधरी, प्रेम चंद्र मौर्या उपजिलाधिकारी मेहनगर, एसएन त्रिपाठी उपजिलाधिकारी लालगंज, नवीन प्रसाद उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, अतुल कुमार सिंह बीएसए, डा. वीरेंद्र सिंह, सौम्या सिंह सीओ सदर, रानी गरिमा यादव तहसीलदार एवं अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं