सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बलिया डीएम और एसपी के खिलाफ वकीलों और पत्रकारों का प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

आजमगढ़। बलिया में पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं व आइडियल जर्नलिस्ट के पत्रकारों ने तहसील संरक्षक आशीष पांडे के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बलिया डीएम और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबो‌धित ज्ञापन सौंपा। आशीष पांडेय ने कहा कि बलिया में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में डीएम व एसपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तत्काल प्रभाव से पत्रकारों को रिहा किया जाए। पत्रकारों को न्यूज़ संकलन में पूरी आजादी हो। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनी रहे इसके लिए मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए चेतावनी दी अगर मांग नहीं पूरी हुई तो अधिवक्ता संघ पत्रकारों के साथ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि बलिया प्रशासन पूरी तरह से मनमानी कर रहा है। अपने काले कारनामें को छिपाने के लिए सारा दोष पत्रकारों के सर पर मढने का काम किया है। प्रदर्शन के दौरान संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, संतोष मिश्रा, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, विनोद राजभर, राजू, रविंद्र साहू, अजय यादव, आकाश, विजय, अमित, देवानंद गिरी, मटरू यादव, जगत नारायण तिवारी, आद्या प्रसाद यादव, राजकुमार सिंह, सर्वेश लाल, प्रकाश यादव, कपिल देव, डब्लू चौबे, पंकज श्रीवास्तव, बलराम यादव आदि पत्रकार और अधिवक्ता मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं