सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चंदन का तिलक लगाकर नववर्ष की दी बधाई

 

पताका फहराकर हिंदू संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
आजमगढ़। हिंदू नववर्ष पर हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक सिधारी स्थित जिला संयोजक विनोद सोनकर के आवास में हुई। जिसमें वाहिनी के सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी। साथ ही ध्वज पताका फहराकर वाहिनी के सदस्यों ने हिंदू संस्कृति की रक्षा, एकता, सुरक्षा के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 जिला संयोजक विनोद सोनकर ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति के हम सभी द्योतक है। आज जिस तरह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश में हिंदू संस्कृति का तेज प्रज्जवलित हो रहा है उसकी लौ से हम सभी को प्रकाश पुज्ंय होकर देश में नवजागरण करना है। दूसरी बार आदित्यनाथ योगी जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह, राजेश पांडेय आदि  ने संबोधित किया। सभी से इस दिवस को धूमधाम से मनाने की अपील की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अमित सिंह,  राजेश पांडेय, बालकृष्ण तिवारी, पवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, सोनू सिंह, जयप्रकाश सोनकर, लक्ष्मण गुप्ता, अवनीश यादव, शुभम भारती, माखन चौहान, आदि शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं