सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : बहरीपुर मनिकाडीह गांव के पास अजगर निकलने से मचा हड़कंप

तीन अजगर को पकड़ने में वन विभाग के कर्मचारियों ने सफलता हासिल की

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बहरीपुर मनिकाडीह सोनारिका बालिका विद्यालय शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास  झाड़ में कई अजगर दिखाई दिए, एक साथ कई अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया । इसकी जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना सूचना ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को दी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा।बहरीपुर मनिडीह गांव के सुनारिका बालिका इंटर कॉलेज शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास लोगों ने अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया, ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय पास होने के चलते अगल बगल से बच्चे भी जाते हैं ।इससे खतरा बना हुआ है। इसकी सूचना  जिलाधिकारी को दी जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा।  जेसीबी मशीन लगाकर गहरी खुदाई की गई, अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। मौके पर काफी भीड़ लगी हुई थी। बड़ी मशक्कत के बाद तीन अजगर को वन विभाग लोगों ने  पकड़ने में सफलता हासिल की। समाचार लिखे जाने तक  कार्रवाई चल रही थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं