सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: मंडप में नहीं आया दुल्हा, मायूष लौटी दुल्हन



लाटघाट में सामूहिक विवाह के दौरान हुआ वाक्या

दूल्हे के परिजन नहीं बता पा रहे स्पष्ट कारण

आजमगढ‍़। सजी-धजी दुल्हन मंडप में बैठकर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। बैंड बाजा वाले भी 'कब आओगे -कब आओगे...कहां हैं रौनके महफिल यही सब पूछते हैं, वजह तेरे न आने की सब पूछते हैं...देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए।' गाना बजा-बजाकर थक गए। खुशी का माहौल उदासी में बदल गया क्योंकि दूल्हे समेत उसका पूरा परिवार मंडप में नहीं पहुंचा और दुल्हन घंटो मंडप में बैठकर इंतजार करती रही।
 सगड़ी तहसील क्षेत्र के पटेल इंटर कॉलेज उर्दिहा परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों पक्षों (वर-वधु) द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था। शादी सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी जोड़े अपने-अपने स्थान पर बैठ गए लेकिन 37 नंबर पर सजी-धजी सिर्फ दुल्हन बैठी थी। कुछ दे बीता तो परिजन व व्यवस्थापक भी परेशान हो गए। उधर दूल्हा कालेज परिसर में आकर मौके से फरार हो गया। परिवार वाले भी उसके पीछे दौड़े लेकिन वह नहीं पाए। काफी देर तक दुल्हन अपने होने वाले दुल्हे का इंतजार कर रही थी। घंटों इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो वधु के सारे सपने टूट गए और व्यवस्थापक के कहने पर वह मायूष होकर अपने घर लौट गई। हालांकि दूल्हे ने शादी से इंकार किया यह परिजन भी स्पष्ट नहीं बता रहे थे लेकिन दूल्हें की मनमानी ने एक लड़की के सपनों को चूर-चूर कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं