सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कुंटू सिंह की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में हुई पेशी




एक आरोपी के गैर हा‌जिर रहने से कार्यवाही स्थगित

मुकदमें की अगली तारीख सात अप्रैल मुकर्रर

कुंटू सिंह को रखा गया आजमगढ़ मंडल कारागार में

आजमगढ़। गैंगस्टर के लगभग दो साल पुराने मुकदमें में एटा जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। इस मुकदमे में एक आरोपी के गैरहाजिर होने के कारण कार्यवाही स्थगित हो गई ।

अदालत में इस मुकदमें में सात अप्रैल को तारीख निर्धारित की है। तब तक ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को आजमगढ़ मंडल कारागार में रखा जाएगा। विशेष लोक अभियोजक संजय द्विवेदी ने बताया कि 2020 में जीयनपुर थाने में कुंटू सिंह और उनके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह, शिव कुमार,रिजवान तथा, एहसान मुलजिम है। कुंटू सिंह के अलावा सभी मुलजिम जमानत पर बाहर है। इन दोनों मुकदमों में सोमवार को आरोप निर्धारण की कार्रवाई होनी थी।ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह,सुरेंद्र, शिवकुमार व एहसान सोमवार को न्यायालय में उपस्थित थे लेकिन आरोपी रिजवान उपस्थित नही था।इसलिए आरोप तय होने की कार्यवाही नही हो सकी। तब गैंगेस्टर कोर्ट के जज रामानन्द ने मुकदमे में 7 अप्रैल तिथि निर्धारित कर दी।पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सिप्पू सिंह हत्याकांड में भी सात अप्रैल इसी कोर्ट में फैसला आ सकता है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं