सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मं‌दिरों पर भगवाध्वज लगा किया हिंदू नववर्ष का स्वागत

हिंदू नववर्ष की दी बधाई
आजमगढ़। दो अप्रैल को हिंदू नववर्ष पर विश्व हिंदू परिषद आर्यमगढ़ ने जिले प्रमुख मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर  भगवा ध्वज लगा हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। विहिप के जिला मंत्री गौरव रघुवंशी और कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने सभी को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। कहा कि हमारा नववर्ष हिंदू समाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है। हम सभी ने नगर के बड़ा गणेश मंदिर से लेकर सभी छोटे बड़े मंदिरों पर भगवा ध्वज लगाया है। इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू, जिला संयोजक शशांक तिवारी, उत्कर्ष सिंह, राजन गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, नीरज सिंह, गिरीश पांडेय, अनूप पांडेय, सौरभ अग्रवाल, निशांत तिवारी, सत्यम तिवारी, बलवंत सिंह, सुरेंद्र चौहान, हिमांशु राज, राघवेंद्र मिश्रा, सूरज निषाद, अभी निषाद, अभिषेक गुप्ता, श्रेयांश गोंड़, मनोज राज, विपिन रस्तोगी, विपिन यादव, अंकु गुप्ता, हर्ष गुप्ता, उमेश निषाद, संजीव वर्मा, सुधीर गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, मुनीब, गोपाल, किशन, मोहित, अजीत, मृत्युंजय आदि उपस्थित रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं