सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh : बल, बुद्धि, विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार

 

बरजंगबली के दर्शन-पूजन को भक्तों का लगा रहा तांता

आरती के बाद भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आजमगढ़। हनुमान जयंती शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनी। सुबह से ही मंदिरों में बजरंग बली के दर्शन भक्तों की कतार लगी रही। हनुमान जी के भव्य श्रृंगार के बाद आरती में लगे बजरंग बली के जयकारों और घंटा घड़ियाल के आवाज से क्षेत्र गूंजते रहे।

हनुमान जयंती पर अन्नतपुरा मुहल्ला स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, बड़ादेव स्थित दुर्गा जी और हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजन  को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मं‌दिरों में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक दर्शन-पूजन को भक्तों के आने का सिलसिला जारी था। इस दौरान चल रहे भजन-कीर्तन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बड़ादेव स्थित हनुमान जी के मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया। इस दौरान बज रहे घंटा-घडिय़ाल और लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। देर शाम हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। रानी के पोखरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह पूजन-आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लग रहे जय बजरंग बली और हर-हर महादेव के जयकारों और घंटा-घडिय़ाल के आवाज से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। हनुमंत लाल की आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के दौरान राजू जायसवाल, संतोष साहू, सर्वेश गुप्ता, पंकज राठौर, पिंटू गुप्तान, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे। माहुल नगर पंचायत के श्रीरामलीला मैदान स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन और कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम आयो‌जित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं